हल्द्वानी बाजार में दो पक्षो के बिच मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

हल्द्वानी : हल्द्वानी बाजार क्षेत्र के सदर बाजार चौराहा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक ठेले वाले और ग्राहक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और हाथापाई में बदल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि, फिलहाल मंगल पड़ाव पुलिस को इस मामले की कोई सूचना नहीं दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बाजार क्षेत्र में ठेले वालों और व्यापारियों के बीच झगड़े हो चुके हैं। एक बार फिर से ऐसी घटना सामने आने के बाद बाजार क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, क्षेत्र पंचायतों के लिए की चार अहम घोषणाएं
ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें