परिवहन विभाग की प्रवर्तन करवाई में 140 वाहनों के चालान, 09 सीज

हल्द्वानी : आज परिवहन विभाग के द्वारा हल्द्वानी में सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए 140 वाहनों के चालान किये और ऑटो, ई रिक्शा, पिकअप तथा एक टैक्सी सहित कुल 09 वाहनों को सीज किया। परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह , श्रीमती अपराजिता पांडे , श्रीमती अनुभा आर्य परिवहन निरीक्षक आरसी पवार , गिरीश कांडपाल, नंदन रावत के द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान संचालित किया जिसमें ट्रक, बस, टैक्सी, मैक्सी , ऑटो, ईरिक्शा , टैक्सीबाइक, कार आदि वाहनों के विरुद्ध टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन , एसओपी का अनुपालन न करना, हेलमेट, सीटबेल्ट,ओवरलोडिंग, नो पार्किंग आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल के हरेला महोत्सव का भव्य समापन, लोक संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

हल्द्वानी में प्रवर्तन करवाई नरीमन चौक, निर्मला सेंट , थरेसा, नैनी वैली , वीरशिवा स्कूल के आस पास व कालाढूंगी मार्ग पर की गयी। हल्द्वानी क्षेत्र में 27 ई-रिक्शा ,ऑटो वाहनों के चालकों के द्वारा यूनिफॉर्म ना पहनने तथा नैनीताल क्षेत्र में 20 वाहनों के चालान नो पार्किंग के अभियोग में किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने राष्ट्रपति को भेजा प्रार्थना पत्र

आज चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग के सहायक परिवाहन निरीक्षक चंदन ढैला, अनिल कार्की, चंदन सुफ्याल, गोधन सिंह, अरविंद , मोहम्मद दानिश, सुश्री हंसी आदि सम्मिलित रहे।

सम्बंधित खबरें