डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

हल्द्वानी : नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने आज लालकुआं विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करते हुए ग्रामीण इलाकों में जनसुनवाई भी की। इस दौरान कई विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही लोगों की समस्याओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी वंदना सिंह ने मोटाहल्दु, मोती नगर सहित कई इलाकों में निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा संकल्प दिवस पर रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच में उनकी समस्याएं भी सुनी। जिला अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि लोगों द्वारा पेयजल संस्थान, बिजली विभाग, और लोक निर्माण विभाग से संबंधित शिकायतें और समस्याएं बताई गई हैं जिन पर अधिकारियों को तत्काल मौके पर ही शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिन विकास कार्यों में लेट लतीफी हो रही है उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन, 66.07 लाख यात्रियों का पंजीकरण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें