कल स्कूल रहेंगे बंद आदेश हुआ जारी

नैनीताल: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दोपहर 1:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिनांक 30 जून 2025 (सोमवार) को नैनीताल जनपद के अनेक स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। विभाग द्वारा इसको लेकर “रेड अलर्ट” जारी किया गया है।पूर्वानुमान में जनपद में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश के तीव्र दौर की चेतावनी दी गई है। वर्तमान में भी जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो रही है,

यह भी पढ़ें 👉  लोअर मालरोड की मरम्मत में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत सख्त ,40 मीटर सड़क बनाने में एक साल, अब CCTV से होगी निगरानी; लोनिवि अधिकारियों से जवाब-तलब, कार्रवाई की चेतावनी

जिससे नदी-नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह की आशंका बनी हुई है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन निर्णय:जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 30 जून 2025 को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।हालांकि, इस दौरान प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों के निम्नस्तरीय एवं अन्य कर्मचारी अपने-अपने विद्यालयों एवं कार्यालयों में निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का अलर्ट 01 व 02 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, SEOC DEOC व प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

नैनीताल जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के पास जाने से परहेज करें।

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार,4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान
Ad Ad

सम्बंधित खबरें