स्कूल में बच्चों पर होगा जुल्म तो कैसे होगी पढ़ाई लालकुआं में टीचर पर लगा बच्चों से मारपीट करने का आरोप, स्थानीय महिला ने कोतवाली में दी तहरीर

लालकुआं : यहां लालकुआं नगर निवासी महिला ने नगर के ही एक निजी स्कूल टीचर पर बच्चों से मारपीट का आरोप लगाते हुए स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी,

इस दौरान पीड़ित पक्ष ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर भी कोई सुनवाई न करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस कार्रवाई करने से पूर्व ही विद्यालय की अध्यापिका व अन्य स्टाफ ने स्थानीय कोतवाली में पीड़ित पक्ष के समक्ष लिखित रूप से क्षमा याचना कर भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर महिलाओं की बढ़ी कमाई, नाबार्ड के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर नैनीताल के स्वयं सहायता समूहऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालरों की बढ़ी मांग, प्रशिक्षण से लेकर बाजार तक मिल रहे अवसर

यहां नगर के हाथीखाना क्षेत्र में निवास करने वाली महिला ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए शिकायत की है की उसके तीन बच्चे बंगाली कॉलोनी स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ते हैं, इस दौरान एक अध्यापिका उसके बड़े बेटे की बार-बार पिटाई कर रही है, इसके कारण उसके अन्य बच्चे भी भयभीत हैं तथा विद्यालय जाने में मना कर रहे हैं, जिसके चलते उसके बच्चों का भविष्य चौपट हो सकता है। महिला द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि अध्यापिका द्वारा पिटाई करने की शिकायत उसके बच्चों ने जब प्रधानाध्यापक से की तो उन्होंने भी बच्चे का कान उमेठ दिया और डांट दिया, इसके चलते उसके बच्चे अब विद्यालय जाने से साफ मना कर रहे हैं, महिला की तहरीर पर जैसे ही पुलिस ने कार्यवाही शुरू की तो स्थानीय कोतवाली पहुंची अध्यापिका ने क्षमा याचना करते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का भरोसा दिलाया, साथ ही प्रधानाध्यापक ने भी बच्चों के हित सुरक्षित रखने का पीड़िता को आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थानीय कोतवाली में दोनों पक्षों का लिखित रूप से समझौता हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह मोटरसाइकिलें बरामद, तीन वाहन चोरों समेत चोरी की बाइक खरीदने और उनके पार्ट्स बेचने वाला मैकेनिक गिरफ्तार
Ad Ad

सम्बंधित खबरें