गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी दूसरी प्रोसेसिंग मशीन, अपशिष्ट निस्तारण की रफ्तार दोगुनी

हल्द्वानी : नगर निगम हल्द्वानी द्वारा शहर को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने आज गौलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान ट्रंचिंग ग्राउंड में अपशिष्ट निस्तारण के लिए दूसरी प्रोसेसिंग मशीन को इंस्टॉल कर चालू किया गया। दो मशीनों के संचालन से अब पुराने एकत्रित कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया दुगनी तेजी से हो सकेगी।मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में अपशिष्ट एकत्र होता है।

दूसरी प्रोसेसिंग मशीन शुरू होने से न केवल अपशिष्ट निस्तारण की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता मिशन को भी बल मिलेगा।उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित हल्द्वानी बनाना है। इस दिशा में ट्रंचिंग ग्राउंड पर आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर कचरा निस्तारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें