अगर आपके घर में है पालतू डॉग तो करा लीजिए जल्द पंजीकरण नहीं तो आप पर हो सकता है 2000 रुपए का जुर्माना, नगर निगम हल्द्वानी में हुआ यह पोर्टल का शुभारंभ

हल्द्वानी : नगर निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट व हल्द्वानी नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा आज एक नए ऑनलाइन पालतू कुत्ता पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से शहर के सभी पालतू कुत्ता मालिक अब अपने कुत्तों का पंजीकरण घर बैठे कर सकेंगे।

पोर्टल की प्रमुख सुविधाएं:• नया पंजीकरण: पालतू कुत्ते का पहली बार पंजीकरण आसानी से ऑनलाइन किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दीघेरा में 7.23 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, गौशाला विस्तार की घोषणा

• नवीनीकरण: पहले से पंजीकृत कुत्तों का पंजीकरण समय पर नवीनीकृत किया जा सकेगा।

• स्थिति की जांच: पंजीकरण की वर्तमान स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकेगी।

• प्रमाण पत्र डाउनलोड: पंजीकरण प्रमाण पत्र सीधे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि यह सुविधा पालतू कुत्ता मालिकों को नगर निगम कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाएगी और प्रक्रिया को पारदर्शी व सरल बनाएगी। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई पालतू कुत्ता मालिक 30 सितम्बर तक पंजीकरण कराने में विफल रहता है तो उसे ₹2000 का जुर्माना देना होगा।इस पोर्टल पर पंजीकरण के लिए इच्छुक पालतू कुत्ता मालिक नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सेवा का लाभ उठा सकते हैं: https://haldwaninagarnigam.com/Pet-License

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :नैनीताल जिले में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के चलते लिया गया निर्णय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें