भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय नायक की जीवन यात्रा प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

हल्द्वानी : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर अटल स्मृति वर्ष पर नगर निगम प्रागंण पर राष्ट्रनायक की जीवन यात्रा प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट, महापौर गजराज बिष्ट, बीजेपी महामंत्री तरूण बंसल ने किया। नैनीताल उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अटल जी ने देश में सुशासन के नये अध्याय जोड़े थे जिसके लिये उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धेय अटल जी के अद्म्य साहस के कारण ही भारत विश्व में परमाणु शक्ति बनकर उभरा तथा उनके द्वारा अंतिम छोर के गांव तक विकास करने के लिये कई योजना दी गयी जिनको आज प्रधानमंत्री मोदी जी आधुनिकरण कर विकसित से विकास की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  59 हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ

वही हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि पूरा उत्तराखंड श्रद्धेय अटल जी के आगे कृृतज्ञ है जो उनके द्वारा राज्य का गठन किया गया। अटल जी ने अपने कामों के माध्यम से पक्ष विपक्ष दोनों के आदर्श रहे है जो सही मायने में उनको भारत रत्न बनाता है। अटल जी की इस प्रदर्शनी के माध्यम से नगर निगम जनता को यह संदेश देना चाहती है कि एक सच्चा राष्ट्रनायक कैसा होता है जो निडर होकर विश्व की बड़ी बड़ी शक्तियों से लड़ कर राष्ट्र का निर्माण करता है। यह प्रदर्शनी आम जन के लिये भी एक सप्ताह तक नगर निगम में लगी रहेगी जिसको आप यहां आकर देखे नगर निगम आपका स्वागत करती है।

यह भी पढ़ें 👉  लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की हुई बैठक,30 प्रकरणों में एफआईआर के दिए निर्देश

महामंत्री तरूण बंसल ने बताया कि पूरे देश में नगर निकाय में इन प्रदर्शनी को लगाने का उद्देश्य आम जन तक अटल जी के विचारों को पहुचाना है।

उद्घाटन में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा महेन्द्र नेगी, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेन्द्र कोश्यारी, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी जी, राज्य मंत्री श्री सुरेश भट्ट जी, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदन बिष्ट, पार्षद तनुजा जोशी, बीना चौहान, संजय पाण्डेय, सुरेंद्र मोहन नेगी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हे कश्यप सहित कार्यकर्ता रहे।

सम्बंधित खबरें