
हल्द्वानी। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रभु राम जी की भव्य बारात को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बारात को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से शहर की प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने को लेकर अपने सुझाव दिए।बैठक में महापौर गजराज बिष्ट, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, भगवान सहाय अग्रवाल, समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, हैप्पी अटवाल, विवेक शर्मा, संरक्षक प्रदीप बिष्ट, चौधरी समर पाल, शिव कपूर, अमित असवानी, सन्नी कपूर, पदमपाल, हेमंत साहू, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, पूरन, सागर, योगिता बनोला, मनीष पाल, स्पर्श लम्बा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा एवं रूपेंद्र नागर ने बताया कि प्रभु राम जी की बारात 11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे लटूरिया आश्रम, बरेली रोड से रामलीला मैदान के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 10 अक्टूबर को अयोध्या से आई भगवान के चरणों की मेहंदी महिलाओं के हाथों में सजाई जाएगी। मेहंदी की रात टी-सीरीज के कलाकार हरजीत दीवाना अपनी प्रस्तुति देंगे।
मीडिया प्रभारी हेमंत साहू एवं कार्यक्रम सहसंयोजक शिव कपूर ने बताया कि प्रभु राम जी की बारात में उत्तराखंड की संस्कृति के साथ देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित किया जाएगा। बारात में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी।उन्होंने बताया कि बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं की ओर से बारात को भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








