705 दुग्ध समितियों में शान से लहराया तिरंगा, मुकेश बोरा ने किया ध्वजारोहण

लालकुआं । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से जुड़ी 705 दुग्ध समितियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। संघ परिसर में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुग्ध उपार्जन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आंचल के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्गीय सुषमा साह की स्मृति में 4 अक्टूबर को नैनीताल में होगी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

उन्होंने कर्मचारियों को जल्द वर्दी वितरित किए जाने की घोषणा भी की।उन्होंने कहा कि कर्मचारी दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों एवं सुविधाओं का ध्यान रखना संघ की प्राथमिकता है।लालकुआं समेत पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 705 दुग्ध समितियों में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 14 अक्टूबर को सजेगी डांडिया नाइट, लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने रखी ओपन एंट्री

इस दौरान देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति संकल्प लिया गया।दुग्ध समितियों के चुनाव की तिथियां निर्धारित होने के चलते स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में आचार संहिता का पालन किया गया। कार्यक्रम में दुग्ध संघ के अधिकारी, कर्मचारी, संचालक मंडल सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आश्वासन नहीं, अब चाहिए स्थायी समाधानसड़क निर्माण की मांग को लेकर कृष्णापुरवासियों ने शुरू किया धरना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें