हल्द्वानी : केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रामनगर से बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में 3 दिन चलने का अनुरोध किया है। भट्ट ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को अवगत कराया है कि वर्तमान में रामनगर से बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन (22975/76) संचालित है, जो कि हफ्ते में एक ही दिन (शुक्रवार) को चलती है, जिसमें अत्यधिक संख्या में यात्री सफर करते है। यात्रियों की संख्या अधिक होने से ट्रेन में काफी भीड भाड रहती है। जिस कारण यात्रियों को काफी असुविधाओं को सामना करना पड़ता है और नियमित समय पर अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाते हैं।जैसा कि आप भिज्ञ है कि उत्तराखण्ड राज्य धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। उत्तराखण्ड राज्य के जनपद नैनीताल के अन्तर्गत रामनगर में विश्व विख्यात कॉर्बेट पार्क एवं सुप्रसिद्ध स्थान स्थित है तथा वहां पर पूरे वर्षभर देश-विदेश के सैलानियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। वर्तमान में जनपद नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर के अत्यधिक संख्या में लोग मुंबई में निवास करते है और वहां पर अपना व्यापार भी करते हैं। ज्यादातर लोग फिल्म जगत से एवं शिक्षा हे मुबई में आते-जाते रहते हैं। जिससे जनपद नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं प्रदेश के पूर पर्वतीय/तराई क्षेत्र के लोगों का एवं गढ़वाल मण्डल से भी काफी लोगो का रामनगर से मुबई निरन्तर आना-जाना लगा रहता है।यदि रामनगर से बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हफ्ते में 3 (तीन) हो जाए तो मुंबई यात्रा करने वाले लोगो को काफी सुविधा मिलने के साथ-साथ अन्य राज्यों से आने बाले पर्यटक भी विश्व विख्यात कॉर्बेट पॉर्क एवं अन्य सुप्रसिद्ध स्थानों का आसानी से स्थलीय भ्रमण कर सकते है।लिहाजा भट्ट ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि जनहित में उत्तराखण्ड राज्य के जनपद नैनीताल के रामनगर से बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन (22975/76) को हफ्ते में 3 (तीन) दिन संचालित किया जाना बेहद आवश्यक है।
1
/
208
बारिश ने खोली #हल्द्वानी के अतुल अनु विहार कॉलोनी की सड़क की पोल, सड़क में हुआ घड्डा
प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वृद्धि पर नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन #nainital #privateschools #haldwani
नैनीताल–भीमताल में भारी बारिश का कहर!अलचौना में पहाड़ी दरकी, घरों में घुसा मलबा-बोल्डर#nainital
1
/
208


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें







