दुःखद खबर : हल्द्वानी के स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में लापरवाही से हुआ हादसा, फ्रिज मैकेनिक की गई जान

हल्द्वानी : हल्द्वानी की प्रसिद्ध स्वीट शॉप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब किच्छा से फ्रिज सही करने आए मैकेनिक के ऊपर सिलेंडर गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई

यह घटना हल्द्वानी के प्रसिद्ध स्वीट शॉप स्टैंडर्ड स्वीट हाउस की है जानकारी के मुताबिक स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में फ्रिज खराब होने की शिकायत पर आए मैकेनिक के सर के ऊपर सिलेंडर गिरने से मौत हो गई

यह भी पढ़ें 👉  साहित्य अकादेमी और संस्कृत विश्वविद्यालयों ने संयुक्त रूप से संस्कृत विद्वान आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी के जीवन एवं विरासत को किया नमन।,आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी को श्रद्धांजलि स्वरूप स्मारक डाक टिकट एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई, फ्रिज मैकेनिक के घर में जैसे ही मौत की खबर पहुंची तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया और दर्जनों लोग किच्छा से हल्द्वानी पहुंचे।

जिन्होंने स्टैंडर्ड स्वीट हाउस के मालिक पर गंभीर आरोप लगाएं। पुलिस के पास पहुंचे परिजनों ने कहा कि दुकान स्वामी के लापरवाही की वजह से विक्की मैकेनिक की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से उन्हें न्याय दिए जाने की गुहार लगाई। एसपी सिटी प्रकाश आर्य ने बताया कि मैकेनिक के परिजनों द्वारा दी जाने वाली तहरीर और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

सम्बंधित खबरें