बाघ के हमले से एक और युवक की गई जान

भीमताल : नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत भुजियाघाट क्षेत्र के भदयूनी गांव में शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई, जब काठगोदाम के भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के चचेरे भाई कमल बिष्ट (30) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, कमल बिष्ट खेत में काम कर रहे थे, तभी उन पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत के पास मिला।शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। शव की स्थिति को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, अधिकांश ग्रामीण इसे बाघ के हमले का मामला मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग अन्य आशंकाएं भी जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बाघ की बढ़ती गतिविधियों पर नाराजगी जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और हमलावर बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें