विजिलेंस टीम की गिरफ्त में रिश्वतखोर, 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उधमसिंहनगर : रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने ₹4 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसने थाना हल्द्वानी से नीलामी में मोटर साइकिल ली थी, जिसके कागजातों को ट्रान्सफर करने के लिये आरटीओ कार्यालय रूद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी भास्करानंद जोशी द्वारा 4000₹ की डिमांड की गयी,शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच किये जाने पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पायी गयी और तत्काल ट्रैप टीम काकार्यवाही करते हुये मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी निवासी-फेज -3 डहरिया मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को रिश्वत लेते हुये देवलचौड़ क्षेत्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, आरोपी से पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें