उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खबर, इस सप्ताह से शुरू हो सकती है बोर्ड परीक्षा

रामनगर : उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। परीक्षा कार्यक्रम तय करने के लिए चार जनवरी को परीक्षा समिति की बैठक होगी।

उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षाओं की तैयारियों का खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए 11 दिसंबर को परीक्षा केंद्र निर्धारण की बैठक हुई थी। परीक्षा 49 एकल और 1196 मिश्रित समेत कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस बार परीक्षा में 2,23,403 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किचन से करियर तक: शेफ भूपेंद्र रावत ने ग्राफिक एरा के छात्रों को सिखाए 'हिमालयी जायके' के वैश्विक मंत्र

इसमें हाईस्कूल में 1,13,690 और इंटरमीडिएट में 1,09,713 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हैं। नए साल का कैलेंडर जारी होने हो चुका है, ऐसे में अब बोर्ड परीक्षा तिथि घोषित करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्यवाही**. लगभग 04 लाख रुपये कीमत की 02 किलो 14 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

फरवरी के तीसरे सप्ताह से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने की संभावना है। बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि चार जनवरी को परीक्षा समिति की होने वाली बैठक में परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें