अवैध लकड़ी से भरे वाहन सहित एक गिरफ्तार

अनुज कुमार शर्मा

खटीमा ( जिला उधम सिंह नगर ) : तराई पूर्वी खटीमा उप वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली खटीमा रेंज के वन कर्मियों के हाथ लगी बड़ी सफलता मुखबिर की सूचना पर अवैध शीशम की लकड़ी परिवहन कर रहे पिकअप वाहन को चालक सहित पकड़ा। रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश जोशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य की सूचना के आधार पर टनकपुर रोड जगपुरा पुल के पास उक्त वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। जिस पर वाहन चालक ने भागने की कोशिश करी परंतु वन कर्मियों द्वारा वाहन चालक को वाहन सहित अपने कब्जे में ले लिया गया।

तलाशी करने पर पाया गया कि वाहन में शीशम के 6 नग अवैध रूप से ले जाए जा रहे हैं। पूछताछ से पता चला है कि वाहन चालक महेंद्र सिंह टनकपुर का रहने वाला है साथ ही वाहन स्वामी भी टनकपुर का ही निवासी है। यह लकड़ी किसकी है और कहां जा रही थी इस बात की जांच करी जा रही है। पकड़े गए वाहन एवं लकड़ी को जप्त कर लिया गया है एवं आरोपी चालक के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें