सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी बनाए गए मुख्यमंत्री अपर सचिव

देहरादून– उत्तराखंड शासन में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल के तहत सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार अब वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।बंशीधर तिवारी राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्होंने सूचना विभाग में रहते हुए जनसंपर्क और संचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विशेषकर जनसंपर्क तंत्र को डिजिटल माध्यम से सशक्त करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही हैनई जिम्मेदारी के तहत बंशीधर तिवारी अब मुख्यमंत्री कार्यालय की नीतियों और कार्यक्रमों के समन्वय, कार्यान्वयन और निगरानी में सहयोग करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी नियुक्ति से शासन प्रशासन के बीच समन्वय और अधिक प्रभावी होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad

सम्बंधित खबरें