ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी: कल नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

नैनीताल : भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 9 जुलाई (गुरुवार) को जनपद नैनीताल में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित भारी बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मलबा एवं पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा संगठन में भुवन जोशी का बढ़ा कद, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की मिली जिम्मेदारी

ऐसे में लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभाग संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीनों और कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करें, ताकि मार्गों को शीघ्र खोला जा सके और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने, अपने मोबाइल फोन चौबीसों घंटे चालू रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं पहले से उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में 150 मीटर गहरी खाई में गिरा दूध पिकअप वाहन , तीन घायल

जिलाधिकारी ने आमजन से भी मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।आपदा अथवा आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल नंबर 8272080884 तथा टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण की बारीकियों से रूबरू हुए विद्यार्थीसांपों की पहचान से लेकर बाघों के संरक्षण तक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें