
हल्द्वानी। वैश्य महिला समिति (महिला वैश्य महासभा), हल्द्वानी की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज की महिलाओं ने पूर्ण विश्वास जताते हुए राशी जैन को समिति का नया अध्यक्ष तथा रश्मि गुप्ता को महामंत्री चुना।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अध्यक्ष राशी जैन और महामंत्री रश्मि गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की सभी महिलाओं को साथ लेकर समाज हित, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
बैठक में महासभा की अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








