नैनीताल में सजी राखियों की दुकानें, राजस्थानी-गुजराती राखियों की बढ़ी मांग

संवाददाता- सुनील भारती

नैनीताल : भाई-बहन के अटूट रिश्ते और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही नैनीताल के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। बहनों को सालभर इस पर्व का इंतजार रहता है। पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी भी तेज हो गई है।नैनीताल में इस बार पारंपरिक राखियों के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से आई आकर्षक राखियां भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। राजस्थानी, गुजराती और कोलकाता की राखियां महिलाओं को खासा आकर्षित कर रही हैं।

इन राखियों की डिजाइन और रंगों की विविधता के चलते बहनें अपने भाइयों के लिए इन्हें पसंद कर रही हैं।शहर के प्रमुख बाजारों में राखियों की विभिन्न वैरायटी दुकानों पर सजाई गई हैं। खरीदारी के लिए महिलाएं और युवतियां बाजार पहुंच रही हैं।इससे स्थानीय राखी कारोबारियों के साथ ही अन्य व्यापारियों को भी फायदा हो रहा है।

रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई भी बहन की सदैव रक्षा करने का वचन देता है। आधुनिक दौर में भी इस परंपरा और पर्व की सार्थकता कम नहीं हुई है।बहनों ने इस बार रक्षाबंधन पर भाइयों से उपहार की उम्मीद भी लगा रखी है। बाजार में राखियों के साथ उपहारों की खरीदारी को लेकर भी चहल-पहल बढ़ने लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें