3.20 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी मैनेजिंग डायरेक्टर बनाकर व्हाट्सएप पर करता था करोड़ों की ठगी

देहरादून : उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की साइबर ठगी को अंजाम देने वाले एक मास्टरमाइंड को हरियाणा के गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, फर्जी दस्तावेज, बैंक खातों से जुड़े कागजात, स्वाइप मशीनें, फिंगरप्रिंट स्कैनर और लैपटॉप बरामद किए गए।

यह मामला टिहरी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर सामने आया, जिसे फर्जी मैसेज और व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को एक कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताकर 3.20 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर विश्वास में लिया और अलग-अलग खातों में भारी रकम ट्रांसफर करवा ली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश: 15 अक्टूबर तक दुरुस्त होंगी नैनीताल जनपद की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें

शिकायत के आधार पर एसटीएफ ने आई4सी (I4C) के तकनीकी सहयोग से जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की।गुड़गांव के नाथूपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नौ चेक बुक, पांच पासबुक, दो पैन कार्ड, तीन स्वाइप मशीन, एक क्यूआर कोड मशीन, दो जियो राउटर, एक लैपटॉप, एक वनप्लस मोबाइल फोन सहित ठगी में प्रयुक्त अन्य दस्तावेज और डिवाइस बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  705 दुग्ध समितियों में शान से लहराया तिरंगा, मुकेश बोरा ने किया ध्वजारोहण

पूछताछ में आरोपी ने फर्जी पहचान के जरिए बैंक खातों का उपयोग कर खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए बड़ी धनराशि वसूलने की बात कबूली है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि गिरोह का यह मास्टरमाइंड पहले भी साइबर अपराधों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी कार्रवाई हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया

टीम ने आरोपी तक पहुंचने के लिए बैंकिंग डेटा, सोशल मीडिया ट्रैफिक, कॉल डिटेल्स और सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों की मदद से विस्तृत विश्लेषण किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें