किसानों का बड़ा ऐलान 28 तारीख को हल्द्वानी में निकलेंगे मशाल जुलूस

हल्द्वानी न्यूज़ : रेरा एवं प्राधिकरण के नियम के खिलाफ पिछले 36 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसान अपने आंदोलन को अब उग्र करने को मजबूर हो गए हैं युवा किसान संघर्ष समिति के संयोजक कहा ललित जोशी ने कहा की किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे है लेकिन सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही इसलिए अब किसानों ने यह निर्णय लिया है कि आगामी 28 सितंबर को किसान हल्द्वानी के बुद्ध पार्क से मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध जताएंगे

ललित जोशी ने बताया पिछले 36 दिनों से किसान रेरा एवं प्राधिकरण के द्वारा थोपे गए नियमों के खिलाफ बुद्ध पार्क में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहा है लेकिनअब वक्त आ गया है की किसान अपनी हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरे इसलिए आगामी 28 सितंबर को मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया जाएगा अगर सरकार उसके बावजूद भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो आने वाले समय में किसानों के द्वारा एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमे देश के हर कोने से किसान नेता और किसान इकट्ठा होकर प्राधिकरण के द्वारा थोपे गए इन नियमों के खिलाफ आंदोलन करेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें