थल सेनाध्यक्ष ने किए भगवान बदरी- केदार के दर्शन की पूजा अर्चना

रुद्रप्रयाग : थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने आज सपरिवार भगवान बद्रीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के दर्शन किये उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। थलसेना अध्यक्ष ने यात्रियों के बीच ही दर्शन किये।इस दौरान किसी भी तरह यात्रियों को दर्शन करने से नहीं रोका गया। थल सेनाध्यक्ष रविवार प्रात साढ़े आठ बजे प्रात:भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे जहां बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनकी अगवानी की दर्शन पूजा-अर्चना तत्पश्चात पूर्वाह्न साढ़े दस बजे थल सेना प्रमुख केदारनाथ से हैलीकॉप्टर द्वारा बदरीनाथ धाम पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में बड़ा उलटफेर, निर्दलीय आर्यन बेलवाल ने 466 वोट से जीता अध्यक्ष पद

बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये तथा सपरिवार विशेष पूजा में शामिल हुए।इसके पश्चात थल सेना प्रमुख बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मिले तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद गृहण किया। इससे पहले बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। बदरीनाथ धाम में दर्शन पश्चात थल सेना प्रमुख गढ़वाल स्काट कैंप माणा की ओर रवाना हुए।

सम्बंधित खबरें