
हल्द्वानी : परिवहन विभाग हल्द्वानी में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर कार्यालयों की प्रवर्तन टीमों ने संयुक्त रूप से 257 वाहनों के चालान किए, जबकि 22 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में बाइक, ऑटो, जीप और भारी वाहन शामिल हैं।अभियान के तहत ब्लैक फिल्म लगे 28 वाहनों तथा अनाधिकृत हाई-डेंसिटी लाइट लगाने वाले 26 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहनों से ब्लैक फिल्म और अवैध हाई-डेंसिटी लाइट भी मौके पर हटवाई गई।इसके अलावा फिटनेस प्रमाणपत्र, टैक्स, परमिट की शर्तों के उल्लंघन, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बीमा सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी नियमानुसार चालान और अन्य प्रवर्तन कार्रवाई की गई।इस विशेष अभियान में रामनगर के एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, हल्द्वानी में परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, गोविंद और जगदीश, रुद्रपुर उपसंभाग में परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल, आनंद प्रकाश गुप्ता और आशुतोष डिमरी, काशीपुर उपसंभाग में एआरटीओ संदीप वर्मा तथा परिवहन कर अधिकारी अनिल, सचिन और नंदन आर्य, जबकि टनकपुर उपसंभाग में सहायक परिवहन अधिकारी मनोज बागोरिया और परिवहन कर अधिकारी प्रमोद चौधरी ने कार्रवाई में भाग लिया।परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ब्लैक फिल्म, अनधिकृत हाई-डेंसिटी लाइट, बिना वैध दस्तावेजों के संचालन तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








