मरीज को मिलेगी बेहतर सुविधा अब बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं की शुरू

हल्द्वानी : बीएलके मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने आज नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी में अपनी विशेष थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ, बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. प्रमोज जिंदल, और नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी के डायरेक्टर डॉ. गौरव सिंघल, की उपस्थिति में किया गया।डॉ. प्रमोज जिंदल, हर महीने के तीसरे गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी में मरीजों के प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल के थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन विभाग के सीनियर डायरेक्टर – डॉ. प्रमोज जिंदल, ने कहा, “फेफड़ों और छाती से जुड़ी कॉम्प्लेक्स बीमारियों के इलाज में पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति हुई है। रोबोटिक तकनीक और वीडियो-असिस्टेड थोराकोस्कोपिक सर्जरी (वत्स) तेजी से विकसित हुई हैं और अब बड़े पैमाने पर अपनाई जा रही हैं। इन एडवांस तकनीकों के कारण ऑपरेशन के दौरान और उसके बाद के परिणाम पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में बेहतर साबित हुए हैं। सही समय पर इलाज मिलने से मरीज सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। हल्द्वानी में इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत से स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्पेशलाइज्ड केयर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।”डॉ. जिंदल, ने आगे बताया, ‘थोरैसिक सर्जरी में फेफड़े, चेस्ट वॉल, मीडियास्टिनम और इसोफेगस (खाने की नली) से जुड़ी नॉन-कार्डिएक सर्जरी शामिल होती है। इसके तहत टीबी से जुड़ी कॉम्प्लीकेशन्स जैसे फंगल बॉल के साथ कैविटी, छाती में पस, सांस की नली का नैरो होना, फेफड़ों से हवा का रिसाव, फेफड़ों के आसपास फ्लूइड जमा होना, तथा नॉन-टीबी बीमारियां जैसे विंड पाइप, फेफड़े, फूड पाइप और चेस्ट वॉल का कैंसर, डायफ्राम हर्निया और डायफ्राम की कमजोरी का इलाज किया जाता है।”नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी के डायरेक्टर डॉ. गौरव सिंघल, ने कहा, “हम बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ इस साझेदारी को लेकर बेहद प्रसन्न हैं। इस पहल से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एडवांस थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट सेवाएं अपने शहर के पास ही उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा।”हल्द्वानी में इस ओपीडी सेवा की शुरुआत के साथ यह यूनिट शहर और आसपास के क्षेत्रों के अधिक मरीजों को सेवा दे सकेगी। अस्पताल पहले से ही अपनी अत्याधुनिक तकनीक और बेहतरीन मेडिकल एवं सर्जिकल एक्सपर्टीज के साथ एक प्रमुख टर्शियरी केयर सेंटर के रूप में स्थापित हो चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें