
नैनीताल : लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव का रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरेला हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति में देवभूमि उत्तराखंड का विशेष योगदान रहा है।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल द्वारा लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का जो सराहनीय प्रयास किया जा रहा है, वह आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करेगा। समारोह के दौरान आयोजित कुमाऊँनी नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सब जूनियर वर्ग में ख्याना बिष्ट प्रथम, सनाया सारंग द्वितीय तथा चित्रांशी मठपाल तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में हिमांशी प्रथम, दिवाकर द्वितीय एवं पारुल तृतीय रहे। वहीं सीनियर वर्ग में दुर्गांसा जैन प्रथम, धीरज द्वितीय तथा निहारिका तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, शांति मेहरा, भावना मेहरा, प्रधानाचार्य मनोज पांडे, आलोक साह, बिशन सिंह मेहता, लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन सहित विनीता पांडे, रानी शाह, तुसी शाह, आभा शाह, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, निवेदिता मल्होत्रा, गीता शाह, हेमा भट्ट, सीमा सेठ, रमा लोहनी, दिव्या शाह, विमलेश गोस्वामी, सविता कुलारा, दया कुंवर, सरिता त्रिपाठी, मानसी गर्ग, जूही अग्रवाल, संगीता गुप्ता, जीवंती भट्ट, सरस्वती सिराला, डॉ. पल्लवी, सोनू साह, भावना साह, सीमा नौटियाल, रेखा जोशी, मधुमिता सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन मीनाक्षी कीर्ति एवं दीपा पांडे ने संयुक्त रूप से किया। पूरे महोत्सव के दौरान कुमाऊँनी लोकगीतों, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया तथा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








