59 हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ

हल्द्वानी : अपने अथक प्रयास , निरंतरता और प्रतिबद्धता के दम पर विजय कर्नाटक ने अपना एसआईआर का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण कर दिखाया है। रानीबाग क्षेत्र,नई बस्ती व रोडवेज डिपो के पास स्थित कमेटी लाइन मे बीएलओ का प्रभार देख रहे नगर निगम हल्द्वानी के कार्मिक (लिपिक) विजय कर्नाटक के द्वारा प्री एसआईआर में शुरू से लेकर अब तक दिन रात की अथक मेहनत के दम पर मतदाताओ के डबल फार्म भरकर सोमवार 22 जून को अपने लक्ष्य को सौ प्रतिशत हासिल करते हुये इसकी रिर्पोट सिटी मजिस्ट्रेट महोदय ए पी वाजपेई जी को सौंप दी गयी है । जिस हेतु सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा विजय को शबासी देते हुये नगर आयुक्त पारितोष वर्मा जी से विजय के काम की तारीफ की है। विजय कर्नाटक ने अपनी सफलता का श्रेय सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई जी, बीएलओ सुपरवाइजर विनोद भट्ट और अतिरिक्त AERO राजेश पांडे जी एवं अपने सहयोगी, बीजेपी और कांग्रेस के BLA तथा क्षेत्र की जागरूक जनता को दिया है। क्षेत्र के मतदाओ ने उन्हे काफी सहयोग तथा सम्मान दिया जिसके लिये उन्होने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद भी सवाल कायम, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को कब मिलेगा न्याय, सरकार दे जवाब : सुमित हृदयेश
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें