नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए यहां निर्देश

नैनीताल : नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला कार्यालय सभागार, नैनीताल में विभिन्न अधिकारियों के साथ उनके विभाग से संबंधित घोषणाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी बैठक से पूर्व लंबित योजनाओं में आ रही समस्याओं का निस्तारण कर उनको शीघ्र पूर्ण किया जाए और जिन योजनाओं की डीपीआर तैयार होनी है उसको जल्द तैयार कर लें। स्वीकृति, भूमि चयन संबंधित समस्या है समाधान करते हो उनको धरातल पर उतरने का कार्य करें। उन्होंने कहा कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए और समय अवधि में होना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन योजनाओं/कार्यों का समय-समय पर स्थालीय निरीक्षण अवश्य करें और कार्य की गुणवता पर विशेष ध्यान दें। बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सचिव प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, वन विभाग, जिला क्रीड़ा अधिकारी आदि अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें