12 जुलाई को मनाया जाएगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह

नैनीताल : साह-चौधरी समाज, नैनीताल की ओर से “छात्र-छात्राओं की मेहनत, युवाओं का जोश, बुजुर्गों का आशीर्वाद–2026” विषय पर प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन रविवार, 12 जुलाई 2026 को सायं 3:00 बजे गोवर्धन हॉल, मल्लीताल, नैनीताल में किया जाएगा।समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंकित साह (ब्लॉक प्रमुख, बेतालघाट, नैनीताल) होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रकाश चौधरी (सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड) के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आश्वासन नहीं, अब चाहिए स्थायी समाधानसड़क निर्माण की मांग को लेकर कृष्णापुरवासियों ने शुरू किया धरना

साह-चौधरी समाज, नैनीताल के अध्यक्ष मनोज साह एवं सचिव शैलेन्द्र चौधरी ने समाज के सभी सदस्यों और नगरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना, युवाओं को प्रेरित करना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्गीय सुषमा साह की स्मृति में 4 अक्टूबर को नैनीताल में होगी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें