
नैनीताल– ईंधन के वैश्विक संकट और राष्ट्र पर इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज उत्तराखंड हाईकोर्ट में ‘ नो व्हीकल डे ‘ मनाते हुए आज मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता, सहित उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्ति पैदल चलकर न्यायालय पहुँचे। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने कहा वर्तमान में देश जिस ईंधन संकट से गुजर रहा है , उसमें सभी नागरिकों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में योगदान देने की अपील की है। मुख्य न्यायाधीश ने उच्च न्यायालय परिसर में स्थित अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से निजी या सरकारी वाहनों का उपयोग न करने का आग्रह करते हुए ईंधन बचाने के इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित लोगों से अनुरोध किया।
ADVERTISEMENTS

1
/
208
बारिश ने खोली #हल्द्वानी के अतुल अनु विहार कॉलोनी की सड़क की पोल, सड़क में हुआ घड्डा
प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वृद्धि पर नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन #nainital #privateschools #haldwani
नैनीताल–भीमताल में भारी बारिश का कहर!अलचौना में पहाड़ी दरकी, घरों में घुसा मलबा-बोल्डर#nainital
1
/
208

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








