लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल करेगा 19 जुलाई को हरेला महोत्सव एवं कुमाऊँनी लोक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

नैनीताल : लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से सी.आर.एस.टी. इंटर कॉलेज, नैनीताल में हरेला महोत्सव एवं कुमाऊँनी लोक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।क्लब की सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रगति जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। प्रथम चरण में कुमाऊँनी लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को तीन आयु वर्गों में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  साह चौधरी समाज ने मेधावी छात्रों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान'छात्रों की मेहनत, युवाओं का जोश और बुजुर्गों का आशीर्वाद' थी कार्यक्रम की थीम

पहला वर्ग 5 से 9 वर्ष, दूसरा वर्ग 10 से 16 वर्ष तथा तीसरा वर्ग 17 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए होगा। प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹2100, द्वितीय पुरस्कार ₹1500, तृतीय पुरस्कार ₹1100 तथा सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे चरण में संस्कृति विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक परंपराओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।बैठक में जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा तथा विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  साह चौधरी समाज ने मेधावी छात्रों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान'छात्रों की मेहनत, युवाओं का जोश और बुजुर्गों का आशीर्वाद' थी कार्यक्रम की थीम

बैठक में अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रगति जैन, सह-संयोजक विनीता पांडे, रानी साह, तुषी साह, उपाध्यक्ष दीपा पांडे, उप सचिव रमा लोहानी, दीपिका बिनवाल, कंचन जोशी, कोषाध्यक्ष रमा भट्ट, अनुराधा भट्ट, भावना साह, सीमा सेठ, जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, गीता साह, जूही अग्रवाल, निवेदिता मेहरोत्रा, प्रेमा अधिकारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक प्रतिभागियों एवं नागरिकों से हरेला महोत्सव एवं कुमाऊँनी लोक नृत्य प्रतियोगिता में सहभागिता करने की अपील की।

सम्बंधित खबरें