सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, ‘बारह महीने-बारह रोजगार योजना’ का ऐलान

हल्द्वानी : महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रविवार को सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) उत्तराखंड के महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति अवस्थी ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर ज्योति अवस्थी ने संगठन की महत्वाकांक्षी “बारह महीने-बारह रोजगार योजना” की घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं का स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनना एक सशक्त, विकसित एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जब एक महिला आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होती है तो उसका पूरा परिवार तथा आने वाली पीढ़ियां भी मजबूत होती हैं।उन्होंने बताया कि योजना के तहत महिलाओं को 12 महीनों में 12 प्रकार के रोजगार एवं स्टार्टअप से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें केवल सिलाई, कढ़ाई और बुनाई ही नहीं, बल्कि उद्यमिता, मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया, व्यवसाय स्थापित करने तथा सफल उद्यमी बनने की संपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।ज्योति अवस्थी ने कहा कि महिलाओं को केंद्र सरकार के स्टार्टअप इंडिया मिशन सहित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही एमएसएमई के तहत मिलने वाले बिना गारंटी के ऋण तथा उत्तराखंड सरकार की एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराने में भी संगठन सहयोग करेगा।उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी।कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भुवन भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में तरुण वानखेड़े, संजय त्यागी, तेज सिंह कार्की, सीमा बत्रा एवं संजय बिष्ट मौजूद रहे।महिला पदाधिकारियों में दीप्ति गुरूरानी, प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा, कल्पना रावत, रेनु शर्मा, मंजू शाह, नीता गुप्ता, तरंजीत कौर, काजल खत्री, यशोदा सोटियाल, पुष्पा भट्ट, आशू राठौर, प्रभा खनका तथा रेनू डसीला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में सभी ने “महिला शक्ति जिंदाबाद” एवं “सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल जिंदाबाद” के नारों के साथ महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें