हरियाली तीज के रंग में रंगा नैनीताल पुलिस परिवार ने हल्द्वानी में महिलाओं ने दिखाया हुनर

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस परिवार की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से शनिवार को हल्द्वानी स्थित मधुबन वाटिका में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल पुलिस परिवार की महिला कर्मियों, गृहणियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।महोत्सव की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत हरे-भरे पौधे भेंट कर किया गया।

इसके साथ ही उन्हें पारंपरिक रूप से गजरा पहनाया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला जज नैनीताल की पत्नी मीनाक्षी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत, उर्मिला पींचा, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, शिक्षाविद डॉ. प्रभा पंत सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जूरी सदस्य की भूमिका भी निभाई।महोत्सव में पारंपरिक सावन के झूले, तीज क्वीन, सोलो डांस, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं ने खूब रंग जमाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मिला सम्मान

तीज क्वीन प्रतियोगिता में रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी और रैंडम सॉन्ग डांस जैसे विशेष राउंड कराए गए। महिलाओं और बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की मुख्य आयोजक डॉ. नंदिता अरकेल रहीं। आयोजन समिति में विनीता जगदीश चौधरी और रीतू कत्याल शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक एवं शालिनी मेहता ने किया।प्रतियोगिताओं में सोलो डांस में मीनाक्षी प्रथम, आरती द्वितीय और जानकी भंडारी तृतीय रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

तीज क्वीन में भावना पांडे प्रथम, शिवांगी जोशी द्वितीय और शीला मेहता तृतीय रहीं। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बसंती पुजारी प्रथम, पुष्पा टम्टा द्वितीय और गीता चौहान तृतीय रहीं। मेहंदी में अंजू भंडारी प्रथम, सुनीता नेगी द्वितीय और सीनू तृतीय रहीं। रंगोली में आराध्या प्रथम, दीपा त्रिलोकी द्वितीय और रेनू अधिकारी तृतीय रहीं।समापन अवसर पर आयोजक डॉ. नंदिता अरकेल ने अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों और पुलिस परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम परिवारों में आपसी जुड़ाव और उत्साह बढ़ाते हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में भी ऐसे आयोजन कराने की बात कही और सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।महोत्सव को सफल बनाने में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रभारी महिला हेल्पलाइन सुनीता कुंवर, पीआरओ हेमा ऐठानी, प्रभारी साइबर सेल नीशू गौतम सहित पूरी आयोजन टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हुए पर्व का भरपूर आनंद लिया।

सम्बंधित खबरें