राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी

ऋषिकेश : राष्ट्रीय खेल में पहली बार बीच कबड्डी को शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित शिवपुरी में गंगा तट पर आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत बीच कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कल 9 फरवरी हुआ। खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय उत्तराखंड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी को दिया। उत्तराखंड बीच कबड्डी पुरुष टीम के कप्तान रविंद्र सिंह ने बताया कि वे पहले भी बीच कबड्डी खेल चुके हैं और कांस्य पदक जीत चुके हैं, लेकिन तब इसे राष्ट्रीय खेल में मान्यता नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार,4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान

महिला टीम की कप्तान पूजा मेहरा ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा। उत्तराखंड टीम की शानदार शुरुआतबीच कबड्डी के उद्घाटन मैच में उत्तराखंड की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की। इस पर उत्तराखंड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने कहा, “बीच कबड्डी में उत्तराखंड का भविष्य अच्छा है। बीच कबड्डी को पहली बार राष्ट्रीय खेल में शामिल किया गया है, इसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है। शुरूआत में दोनों मैच पुरुष और महिला वर्ग में उत्तराखंड की टीमों ने जीते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का अलर्ट 01 व 02 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, SEOC DEOC व प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

इस धरती से उत्तराखंड की टीम मेडल जीतकर जाएगी।”इस बार पहली बार बीच कबड्डी को शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में नए उत्साह और उमंग का संचार हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लोअर मालरोड की मरम्मत में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत सख्त ,40 मीटर सड़क बनाने में एक साल, अब CCTV से होगी निगरानी; लोनिवि अधिकारियों से जवाब-तलब, कार्रवाई की चेतावनी
Ad Ad

सम्बंधित खबरें