
हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त को हल्द्वानी के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे से 2 बजे तक उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।इसके पश्चात मुख्यमंत्री आईटीडीसी फॉर्च्यून होटल में व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री आनंद बाग और मुखानी स्थित साउथ एन्क्लेव में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री धामी शाम 4:40 बजे एफटीआई हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे को देखते हुए प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








