छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारी में जुटे विधायक सुमित हृदयेश , 17 जुलाई को देहरादून में होने जा रहा है कार्यक्रम

हल्द्वानी : आगामी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने रविवार को हल्द्वानी स्थित होटल सौरभ में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों, जिम्मेदारियों के निर्धारण, परिवहन व्यवस्था तथा अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज़ को सीधे सुनने तथा उनके विचारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि आज का युवा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, नवाचार, उद्यमिता और अपने भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर अपनी बात रखना चाहता है, जिसके लिए यह कार्यक्रम सार्थक अवसर प्रदान करेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः गैर-राजनीतिक (Non-Political) है और इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक चर्चा नहीं होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल छात्रों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर संवाद स्थापित करना है। विधायक ने बताया कि कार्यक्रम में 30 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी तथा अधिक से अधिक युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि देशभर के छात्रों की आवाज़ सुनने और उन्हें लोकतांत्रिक संवाद का मंच उपलब्ध कराने की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। बैठक के अंत में विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक छात्र-युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पाल कॉलेज में VIMUN का भव्य शुभारंभ, युवा बनेंगे वैश्विक नेतृत्व के सहभागी, 11 व 12 जुलाई को दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के छात्र संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली पर करेंगे मंथन
Ad Ad

सम्बंधित खबरें