हल्द्वानी न्यूज़ : हल्द्वानी में उत्तराखंड जल संस्थान में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 20 से 25 वर्षों से जल संस्थान में सेवा देते हुए कर्मचारी आज भी इस महंगाई के दौर में 8 से 9 हजार रू महीने के वेतनमान में काम कर रहे हैं। और अब हालात ऐसे हो गए हैं कि इस महंगाई में इतने कम वेतन में घर चलाना मुश्किल हो गया है। लिहाजा पेयजल संस्थान के कर्मचारियों को 18 से 22 हजार रुपए भुगतान दिया जाए। इसके साथ ही समान कार्य समान वेतन दिए जाने की मांग की है संविदा कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह आगे उग्र आंदोलन करेंगे।
ADVERTISEMENTS
1
/
208
बारिश ने खोली #हल्द्वानी के अतुल अनु विहार कॉलोनी की सड़क की पोल, सड़क में हुआ घड्डा
प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वृद्धि पर नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन #nainital #privateschools #haldwani
नैनीताल–भीमताल में भारी बारिश का कहर!अलचौना में पहाड़ी दरकी, घरों में घुसा मलबा-बोल्डर#nainital
1
/
208


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








