
हल्द्वानी : कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के औचक निरीक्षण ने हल्द्वानी तहसील की कार्यप्रणाली की हकीकत उजागर कर दी। शिकायतों की पुष्टि करने पहुंचे कमिश्नर ने तहसीलदार संग उत्तर उजाला स्थित कानूनगो अशरफ अली के घर का निरीक्षण किया, जहां फाइलों और रजिस्टरों का बड़ा जखीरा मिला।
जांच में सामने आया कि कानूनगो दफ्तर की जगह घर पर ही फाइलें रखते थे और मौके पर जाने के बजाय घर बैठकर रिपोर्ट लगाते थे। फाइलों को जानबूझकर लंबित कर देरी करने के आरोप भी उन पर लगे हैं।कमिश्नर के छापे जैसी कार्रवाई से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह भी सामने आया कि कानूनगो अशरफ अली पूर्व में भी विवादों में घिर चुके हैं। इस घटना ने तहसील प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कमिश्नर ने जिलाधिकारी को इस मामले की प्रशासनिक जांच कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
1
/
208
बारिश ने खोली #हल्द्वानी के अतुल अनु विहार कॉलोनी की सड़क की पोल, सड़क में हुआ घड्डा
प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वृद्धि पर नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन #nainital #privateschools #haldwani
नैनीताल–भीमताल में भारी बारिश का कहर!अलचौना में पहाड़ी दरकी, घरों में घुसा मलबा-बोल्डर#nainital
1
/
208


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें







