विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का किया लोकापर्ण

देहरादून : इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का किया लोकापर्ण

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, इसी सत्र से शुरू होंगे 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश

इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, इसी सत्र से शुरू होंगे 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश
Ad Ad

सम्बंधित खबरें