3 सितंबर 2025 को नैनीताल जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद

नैनीताल: नैनीताल जिले में 3 सितंबर 2025 को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इसके मद्देनज़र जिला प्रशासन ने ” अलर्ट” जारी करते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं।पूर्वानुमान के अनुसार, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं अति तीव्र वर्षा के दौर की आशंका है। वर्तमान में जिले के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो रही है, जिससे नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना बनी हुई है।छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, 3 सितंबर 2025 (सोमवार) को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।यह आदेश उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होगा, जहाँ छात्रों के लिए आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। विद्यालयों में शिक्षकों और कार्यालय स्टाफ को केवल आवश्यकता पड़ने पर ही बुलाया जा सकेगा।मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें