कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने फिटनेस सेंटर में मारा छापा कार्यालय में मचा हड़कंप दलाल हुए फरार, आरटीओ से भी मांगा स्पष्टीकरण

हल्द्वानी : बेलबाबा स्थित गाड़ियों के फिटनेस सेंटर पर उसे वक्त हड़कंभ मच गया जब कुमाऊं कमिश्नर की दीपक रावत वहां पहुंचे छापेमारी की। आरटीओ की देखरेख में संचालित होने वाले फिटनेस सेंटर में जैसे ही कुमार कमिश्नर दीपक रावत ने दस्तक दी देखते ही देखते सारे दलाल वहां से भाग खड़े हुए।

कुमाऊं कमिश्नर ने जब वहां काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की तो कोई भी ठीक से जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद फिटनेस सेंटर के संचालन में आरटीओ की भूमिका पर भी सवाल उठे। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बदहाल व्यवस्था को देखते हुए वहां मौजूद वाहन चालकों से पूछताछ की तो पता चला कि यहां लंबे समय से ओवररेटिंग और दलाली का बोलबाला है।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

जब यह फिटनेस सेंटर आरटीओ के अधीन चलता है उसके बावजूद आरटीओ ने कभी यहां औचक निरीक्षण नहीं किया इस वजह से कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए आरटीओ को नोटिस भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा और गोविंद मेहता का दबदबा कायम245 दुग्ध समितियों में 238 का निर्विरोध निर्वाचन, सात समितियों में मतदान से हुआ फैसला

साथ ही कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि जहां जनता के काम होते हैं वहां लगातार मॉनिटरिंग होनी चाहिए लेकिन आरटीओ द्वारा मॉनिटरिंग नहीं की गई इसके लिए उनको नोटिस दिया जा रहा है। इसके अलावा ओवर रेटिंग की शिकायत पर पूरे 1 महीने का डाटा चेक करने के निर्देश कुमाऊं कमिश्नर द्वारा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें