
रिपोर्ट : अंकित साह
नैनीताल : साह चौधरी समाज ने मेधावी छात्रों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का किया भव्य सम्मान’छात्रों की मेहनत, युवाओं का जोश और बुजुर्गों का आशीर्वाद’ थी समारोह की थीमहल्द्वानी, 12 जुलाई। साह चौधरी समाज द्वारा रविवार को हल्द्वानी के गोवर्धन हॉल में शैक्षिक उत्कृष्टता, युवा उत्कृष्टता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं तथा समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य नई पीढ़ी को शिक्षा, खेल, साहित्य, समाजसेवा और संस्कारों के प्रति प्रेरित करना रहा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “छात्रों की मेहनत, युवाओं का जोश, बुजुर्गों का आशीर्वाद” रखी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद दीपा चौधरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि नंदा साह ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। परी साह ने भजन प्रस्तुत किया तथा वृंदावन डांस एंड म्यूजिक संस्थान के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे समारोह के दौरान सभागार तालियों की गूंज से गूंजता रहा।समारोह में सबसे पहले प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिश्नी देवी सम्मान से नवीन लाल साह एवं सुरेश लाल साह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज की स्थापना एवं उसके विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। साहित्य के क्षेत्र में विशना साह एवं अमिता साह को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ नागरिक सम्मान के अंतर्गत हॉकी में बिहारी लाल साह, क्रिकेट में शिरीष साह जगाती, शिक्षा एवं खेल में कैप्टन ललित मोहन साह, समाजसेवा एवं चिकित्सा में दुर्गा दास साह, होटल व्यवसाय में भानु साह, तैराकी में प्रेमा साह तथा 90 वर्ष से अधिक आयु में भी समाजसेवा के लिए मोहिनी साह को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है।समारोह में उन विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान दिया गया जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ज्योति साह एवं श्रीवारी साह को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया।युवा उत्कृष्टता सम्मान के अंतर्गत क्रिकेट में अजय साह, फुटबॉल में शिशिर साह, तैराकी में गौतम साह तथा विशेष स्पर्धा क्रिकेट में अक्षय साह को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान के तहत कक्षा 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अश्लेषा साह (98.75%), मान्यता साह (92.25%), शाम्भवी साह (99%), आस्था साह (93.5%), गायत्री चौधरी (94.8%), उत्कर्ष साह (91.5%), वैभव चौधरी (94%) तथा श्रेयश साह (95%) को सम्मानित किया गया।वहीं कक्षा 10 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अरुणाभ गंगोला (95%), अविरल साह (92.2%), एकता चौधरी (91%), प्रियंजलि साह (91.2%) तथा अनुभा साह (90%) को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज का उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना भी है। शिक्षा, खेल, साहित्य, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित कर समाज सकारात्मक संदेश देना चाहता है।
इस वर्ष के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट अंकित साह और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत महाप्रबंधक नाबार्ड प्रकाश चौधरी जी थे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का समाज की कार्यकारणी द्वारा मोमेंटो,ऐपन और शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया और फिर उनके द्वारा अपने आशीष वचन दिए गए । कार्यक्रम का समापन और अतिथियों का स्वागत भाषण समाज के अध्यक्ष मनोज साह द्वारा किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री शैलेंद्र साह जी थे जिन्होंने अपने सवाद कौशल से मंच संचालन में चार चांद लगा दिए।समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, विद्यार्थी एवं युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र साह ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
वही आज के कार्यक्रम में संरक्षक आलोक साह, अध्यक्ष मनोज लाल साह (मन दा), उपाध्यक्ष हितेश साह, महिला उपाध्यक्ष भारती साह, सचिव शैलेन्द्र चौधरी, संगठन सचिव मयंक साह, उपसचिव हर्षित साह, महिला उपसचिव ममता साह, कोषाध्यक्ष अखिल साह, मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह, ऑडिटर किशन लाल साह, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चौधरी, शैलेन्द्र साह, सुरेश लाल साह, ललित मोहन साह, मोहित साह, मनोज साह जगाती, दीपा चौधरी, ज्योति चौधरी, सीमा साह, प्रगति साह, हर्ष साह, कौशल साह जगाती, मनोज साह (एडवोकेट), मनोज साह (फॉरेस्ट), बिमल साह एवं विमल चौधरी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








