राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस का विरोध, विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में हनुमान चालीसा पाठ

हल्द्वानी : अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर एवं उत्तराखंड के पवित्र बद्रीनाथ धाम में दान (चढ़ावा) की कथित चोरी के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में हीरानगर स्थित गोल्ज्यू मंदिर (उत्थान मंच) में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस दौरान भगवान हनुमान से सत्य की विजय, न्याय की स्थापना और दोषियों को दंड दिलाने की प्रार्थना की गई। साथ ही देश और प्रदेश की जनता के हित में सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना भी की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर और बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के सबसे बड़े केंद्र हैं। यदि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान एवं चढ़ावे में कथित अनियमितताएं हुई हैं, तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर और बद्रीनाथ धाम देशवासियों की आस्था के प्रतीक हैं। यदि इन पवित्र धामों में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी हुई है तो यह श्रद्धालुओं के विश्वास के साथ गंभीर विश्वासघात है। कांग्रेस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करती है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रभु राम सत्य, मर्यादा और न्याय के प्रतीक हैं। उनके नाम पर बने मंदिर और बद्रीनाथ धाम जैसे पवित्र स्थलों से जुड़े मामलों की पारदर्शी जांच कर सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए। हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत सभी ने भगवान हनुमान से धर्म और आस्था की रक्षा तथा दोषियों को दंड दिलाने की प्रार्थना की।अंत में कांग्रेसजनों ने एक स्वर में मांग की कि राम जन्मभूमि मंदिर एवं बद्रीनाथ धाम के कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास अक्षुण्ण बना रहे।इस अवसर पर हरीश मेहता, एन.बी. गुणवंत, हेमन्त बगड़वाल, राजेन्द्र बिष्ट (रज्जी), पार्षद शैलेन्द्र दानू, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष किरन माहरा, शोभा बिष्ट, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, जया कर्नाटक, जया पाठक, पार्षद भागीरथी बिष्ट, मंजू पांडे, पुष्पा सम्माल, पुष्पा तिवारी, विमला सांगूड़ी, राधा चौधरी, निर्मला जोशी, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, गोविंद बगड़वाल, संदीप भैसोड़ा, इंदर सिंह बिष्ट, नितिन बलुटिया, हिमांशु गांधी, दिनेश सांगूड़ी, शंकर कोहली, गिरिजा तड़ागी, कमलेश पांडे, आनंद बिष्ट, महेशानंद, अरविंद मेहता, रवि गुरुरानी, सुमित तिवारी, महेश कांडपाल, ज्ञान सिंह थापा, हरीश लाल वैध, मयंक भट्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, नितिन भट्ट, एडवोकेट गौरव कर्नाटक, लाल सिंह पवार, संजय जोशी, त्रिलोक बनोली, अमित रावत, प्रदीप नेगी, मनोज भट्ट, कौशलेंद्र भट्ट, कमल मेहता, मेहुल साह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पाल कॉलेज में VIMUN-2026 का भव्य समापन, युवा नेतृत्व और कूटनीति को मिला नया मंच

Ad Ad

सम्बंधित खबरें