नैनीताल पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल , यात्रियों की बचाई जान देखें वीडियो

नैनीताल : बुधवार शाम 5/02/2025 सायं लगभग 7 बजे के आसपास पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र, नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर ग्राम नलनी के पास एक गंभीर दुर्घटना घटित हुई। एक वाहन, अर्टिगा (संख्या HR51CE1024), जो नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रहा था, के ब्रेक फेल होने के कारण यह वाहन मार्ग पर पलट गया।इस दुर्घटना में कुल 08 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और स्थानीय जनता की मदद से सभी घायलों को तत्काल अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया। त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की सूची

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार संग किया स्नान

1. दीपाक्षी शर्मा (पत्नी अमित शर्मा, उम्र 40 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद

2. अंबिका शर्मा (पुत्री श्री शिव शर्मा, उम्र 16 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद

3. रचित शर्मा (पुत्र श्री शिव शर्मा, उम्र 19 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल में चाहिए ऐडमिशन तो जान लीजिए RTE के तहत स्कूल एडमिशन के यह नियम

4. अमित शर्मा (पुत्र श्री रोहिताश शर्मा, उम्र 42 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद

5. पारुल शर्मा (पुत्री विकास शर्मा, उम्र 25 वर्ष) – दिल्ली

6. हेमा शर्मा (पत्नी श्री विकास शर्मा, उम्र 48 वर्ष) – दिल्ली

7. कार्तिक शर्मा (पुत्र श्री विकास शर्मा, उम्र 23 वर्ष) – दिल्ली

8. जीतराम (पुत्र श्री ठाकुर राम, उम्र 45 वर्ष) – चालक, सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा चालक

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी

पुलिस टीम

-1- चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता

2- का0 मनीष कुमार

3- का0 राजेश कुमार

Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें