गोली लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी : हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी के पंचायत घर के पास गन्ना सेंटर के समीप एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 55 वर्षीय व्यक्ति की घर में ही गोली लगने से मौत हो गई।घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई और कैसे चली। गोलीकांड की सूचना मिलते ही सीओ, कोतवाल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तहकीकात जारी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने संभाली हल्द्वानी की कमान, सफाई से लेकर सड़कों तक व्यवस्था सुधारने पर रहेगा जोर
Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें