शिक्षार्थियों को राहत देते वाली खबर यूओयू में जुलाई 2026 सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तक बढ़ी

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने जुलाई 2026 अकादमिक सत्र में ऑनलाइन प्रवेश लेने वाले शिक्षार्थियों को राहत देते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 अक्टूबर 2026 कर दी है। अब इच्छुक शिक्षार्थी निर्धारित तिथि तक विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अध्ययन केन्द्रों एवं संबंधित विद्याशाखाओं को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षार्थियों को प्रवेश की विस्तारित अंतिम तिथि की जानकारी उपलब्ध कराएं और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें।विश्वविद्यालय की ओर से अध्ययन केन्द्रों में अध्ययनरत शिक्षार्थियों को विशेष रूप से अगले सेमेस्टर अथवा अगले वर्ष में प्रवेश लेने के लिए सूचित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि कोई भी शिक्षार्थी समय पर अपना पुनः प्रवेश सुनिश्चित करने से वंचित न रहे।यूओयू प्रशासन ने शिक्षार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने से उन शिक्षार्थियों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपना प्रवेश नहीं करा पाए थे।

सम्बंधित खबरें