ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की स्कूटी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई स्कूटी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज मुकदमा संख्या 221/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वादी अंकुर गुप्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले का शीघ्र खुलासा किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में चौकी मंगलपड़ाव पुलिस टीम ने अभियान चलाया।पुलिस ने 08 जुलाई 2026 को चेकिंग के दौरान घास मंडी, मंगलपड़ाव क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी संख्या UK04AC0373 बरामद करते हुए आरोपी सौरभ आर्या को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ आर्या पुत्र योगेश आर्या, निवासी बागजाला, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।बरामदगी:- चोरी की गई स्कूटी संख्या UK04AC0373

सम्बंधित खबरें