निर्धारित समय सीमा में पूरे हों मंडी बोर्ड के विकास कार्य: डॉ अनिल डब्बू

हल्द्वानी : हल्द्वानी स्थित निर्माण खंड कार्यालय में कृषि उत्पादन एवं वितरण बोर्ड (मंडी) के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू ने मंडी बोर्ड के सहायक अभियंताओं (एई), समस्त कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेशभर में मंडी बोर्ड के माध्यम से संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान मंडी अध्यक्ष ने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं, शिलान्यास एवं लोकार्पण से जुड़े कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश सभी एजेंसी को किया अलर्ट

अनिल डब्बू ने कहा कि मंडी बोर्ड प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ऐसे में सभी अधिकारी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करें और लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराएं, ताकि किसानों, व्यापारियों और आमजन को समय पर इनका लाभ मिल सके।बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से मंडी अध्यक्ष को अवगत कराया। इस दौरान विकास कार्यों में आ रही चुनौतियों और उनके त्वरित समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

सम्बंधित खबरें