मंजिलें और भी है

हल्द्वानी :आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ़ लर्निंग हल्द्वानी में विशेषज्ञों द्वारा फैशन डिज़ाइनिंग पर आयोजित सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने जानी फैशन डिज़ाइनिंग में करियर बनाने की राह

विद्यालय में कक्षा ९ और ११ के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसिलिंग के तहत एन आई एफ टी( निफ्ट) के विशेषज्ञों, शिवा ए राजा असिस्टेंट प्रोफ़ेसर निफ्ट कांगड़ा एवम् नंदिता कोहली असिस्टेंट प्रोफ़ेसर निफ्ट कांगड़ाके द्वारा अत्यंत रोचक और प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया !

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार,4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान

विद्यार्थियों ने निफ्ट का परिचय , प्रवेश प्रक्रिया, संस्थान द्वारा चलाये जा रहे विविध पाठ्यक्रमों,विभिन्न केंद्रों एवं इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और अपनी शंकाओं का भी समाधान किया। ज्ञातव्य हो कि वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के मकड़जाल में उलझे विद्यार्थिओं के लिए अभिरुचि और कौशल पर आधारित फैशन डिजाइनिंग का क्षेत्र एक अच्छा करिअर विकल्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के दौरान जनपद नैनीताल में हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा पूरा प्रशासन, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए निर्देश, आपदा प्रबंधन को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा जी ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किशोरावस्था में छात्रों के मन मश्तिष्क में भविष्य को लेकर कई प्रकार के प्रश्न,दुविधा और तनाव होना आम बात है अतः विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए ऐसे सत्र का आयोजन अत्यंत उपयोगी और आवश्यक है

प्रबंधक इंफ़्रास्ट्रक्चर सुरेश बाजपेयी, काउन्सलर सिमरन रेहिल, बीना जोशी,अनिता भट्ट, मेधा जोशी, समृद्धि पाठक, मीना नेगी और ए के द्विवेदी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोअर मालरोड की मरम्मत में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत सख्त ,40 मीटर सड़क बनाने में एक साल, अब CCTV से होगी निगरानी; लोनिवि अधिकारियों से जवाब-तलब, कार्रवाई की चेतावनी
Ad Ad

सम्बंधित खबरें