
हल्द्वानी : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), हल्द्वानी के मार्केटिंग क्लब की ओर से ‘स्टार्टअप शोडाउन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने नवाचारपूर्ण बिजनेस आइडिया और उद्यमशीलता से जुड़े विजन को निर्णायकों के समक्ष आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने व्यावसायिक विचारों, नवाचार और उन्हें वास्तविकता में बदलने की संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्रों की रचनात्मक सोच और उद्यमिता के प्रति उत्साह देखने को मिला।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह को विजेता घोषित किया गया। वहीं ‘V2’ की वैशाली तिवारी और विनीत फुलारा ने प्रथम उपविजेता तथा ‘गेम चेंजर्स’ के हरमनदीप सिंह और अपूर्व कमल ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा ‘अरोमा तत्व’ के आशीष बंसल और सोमिल तिवारी को ‘शार्क्स चॉइस’ का खिताब दिया गया। वहीं ‘टीम बिज़नोवा’ की प्राची जोशी और मुस्कान को ‘गेम चेंजर्स’ का खिताब मिला।कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी निर्णायकों और प्रतिभागियों का उनके योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








